Ara News: पैर फिसलने से अधेड़ की बनास नदी में डूबने से मौत
आरा, अगस्त 31 -- Ara News: -चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही टोला गांव में सोमवार की दोपहर हादसा -तेतरिया गांव के समीप बनास नदी से बरामद किया गया शव आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही टोला स्थित बनास नदी में डूबने से शौच करने निकले एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृत अधेड़ बगही टोला गांव निवासी स्व. राजाराम चौधरी के 55 वर्षीय पुत्र राजबलम चौधरी थे। चचेरे भाई सिपाही चौधरी ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे राजबलम चौधरी शौच करने के लिए बनास नदी की तरफ गये थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे बनास नदी में गिर गये। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से तेतरिया के समीप बनास नदी से उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि राजबलम चौधरी आठ भाई और एक बहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.