Ara News: पैक्स अध्यक्षों ने मांग पत्र सौंप धान खरीद से किया इनकार
आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: अगिआंव, संवाद सूत्र । बिहार सरकार की ओर से 15 नवंबर को धान की खरीदारी की निर्धारित तिथि को अगिआंव में झटका लग सकता है। सोमवार को प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों के राकेश कुमार पांडे, अरबिंद सिंह उर्फ दीना सिंह , कुमार संजीव सिंह परमार सहित कुल 14 पैक्स अध्यक्षों ने अगिआंव बीडीओ अर्चना कुमारी को मांग पत्र सौंपा। इसमें समस्या के समाधान तक धान की खरीद नहीं करने की चेतावनी दी है। पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि सरकार की ओर से किसान आईडी के आधार पर किसानों से धान क्रय का आदेश दिया गया है। जबकि कई ऐसे गैर रैयत किसान हैं, जो खेती करते हैं पर उनके पास खेती के लिए जमीन नहीं है । ऐसे में न उनका किसान आईडी बना और न ही उनके धान की खरीदारी हो सकेगी । साथ ही निर्धारित लक्ष्य को भी कम कर दिया गया है । इससे खरीदारी के समय पैक्स अध्यक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.