आरा, अगस्त 1 -- Ara News: आरा। सहकारिता के सशक्त हस्ताक्षर सह पूर्व सांसद अजीत कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय मधुवन होटल में श्रद्धांजलि सह भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भोजपुर, रोहतास सहित कई जिलों के जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं सहकारिता से जुड़े लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्व अजीत कुमार सिंह की धर्मपत्नी आरा और बिक्रमगंज की पूर्व सांसद मीना सिंह, बिस्कोमान और एनसीसीएफ के अध्यक्ष विशाल सिंह ने पूजा-अर्चना के साथ पुष्प अर्पित कर किया। ततपश्चात हजारों की संख्या में उपस्थित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहकारिता जगत से जुड़े नेताओं एवं उनके और उनके परिवार से जुड़े शुभचिंतकों एवं मित्रों ने अजित कुमार सिंह के तैल चित...