Ara News: पूर्व विधायक रामएकबाल वरसी की पुण्यतिथि 10 को, जुटेंगे दिग्गज
आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र पीरो के गांधी कहे जाने वाले पूर्व विधायक राम एकबाल वरसी की 10वीं पुण्यतिथि पर आगामी 10 अक्तूबर को भव्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन पीरो के जुबली पार्क में किया गया है। समारोह में लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गांधीवादी नेता गिरजा सतीश मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर अमर सेनानी के विचारों तथा उनके महान योगदान पर विस्तृत चर्चा करेंगे। राम एकबाल वरसी विचार मंच के संयोजक चंदेश्वर सिंह और उनके सुपुत्र सह राधा-शांता महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवाजी सिंह ने यह जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ara News: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनी, माल्यार्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.