आरा, अक्टूबर 13 -- भेलाई पुल के पास गोलीबारी की घटना Ara News: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल के पास सोमवार की रात हुई घटना भेलाई गांव निवासी दोस्त पर ही गोली मारने का लगाया जा रहा आरोप जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज मामले की छानबीन में जुटी पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई पुल स्थित पूजा पंडाल के समीप सोमवार की रात पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली उसके दाहिने हाथ की अंगुली में लगी है। इसमें वह जख्मी हो गया, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर सात के निवासी अजय सिंह का 24 वर्षीय पुत्र दीपू सिंह है। भेलाई गांव निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इस मामले म...