आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ की गुरुवार की देर शाम की घटना जख्मी युवक का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज पुलिस की जांच में जमीन विवाद की बात, की जा रही छानबीन

घटना का विवरण आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ के समीप गुरुवार की देर शाम एक दुकान पर बैठे युवक को एक बदमाश गोली मार दी। गोली बाएं साइड पीठ में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक कारीसाथ गांव निवासी हनुमान यादव का 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव है। उसका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। गांव के ही एक युवक पर पूर्व के विवाद में गोली मारे जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

पुलिस की जांच हालांकि पुलिस की शुरुआत जांच में जमीन की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामल...