आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: सीसीटीवी फुटेज के जरिए बुधवार की रात पकड़ा गया आरोपित आरा नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर में सोमवार की रात हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मठिया खारा कुआं मोहल्ले में पूजा पंडाल और बाइक में आग लगाने का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त भलुहीपुर निवासी स्व. राम बरीश यादव का पुत्र योगेंद्र यादव है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान होने के बाद उसे बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया है। इसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने आग लगाने की बात भी स्वीकार कर ली है। सदर एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात भलुहीपुर मठिया में पूजा पंडाल में आग लग दी गयी थी। इसमें एक पूजा पंडाल का कुछ जल गया था। एक खराब बाइक को भी जला...