आरा, अगस्त 11 -- Ara News: आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जज कोठी नाला गली मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार पूजा करने जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। चेन छीने जाने के कारण महिला मामूली रूप से जख्मी हो गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक बदमाश काफी दूर भाग चुके थे। पीड़ित महिला जज कोठी नाला गली निवासी अवधेश कुमार सिंह की 38 वर्षीया पुत्री अनुपमा सिंह हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार की सुबह महाशिवरात्रि लेकर पूजा करने के लिए पकड़ी चौक स्थित मंदिर जा रही थी। वह अपने गाली के मोड़ के पास पहुंची, तो वहां पहले से बाइक सवार दो बदमाश खड़े थे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों उचक्के भाग निकले। वहीं इस संबंध में जख्मी महिला अनुपमा सिंह की ओर से न...