आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम और एसपी का सख्त निर्देश बैठक में पूजा पंडाल के लाइसेंस, रूट चार्ट, सुरक्षा और सहित अन्य बिंदुओं पर की गयी गहन चर्चा यातायात व्यवस्था को लेकर नो एंट्री जोन और रूट चार्ट किये गये तैयार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में दुर्गापूजा संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई। इसमें पूजा पंडालों के लाइसेंस, सुरक्षा, रूट चार्ट और यातायात व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा की गयी। खासकर सुरक्षा को लेकर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने साफ तौर पर कहा कि सौहार्द...