आरा, अक्टूबर 2 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। भोजपुर में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अगिआंव बाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खननीकलां गांव के समीप घेराबंदी कर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर की खेप बरामद की है। शराब बक्सर जिले के सोनवर्षा के रास्ते भोजपुर के इलाके में खपाने के लिए लाई जा रही थी। हालांकि पुलिस को देखते ही चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में की गई। इस त्वरित कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। जब्त पिकअप की गहन तलाशी के दौरान पुलिस ने शराब व बियर बरामद की।

शराब की जब्ती पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प...