आरा, जुलाई 11 -- Ara News: गड़हनी मुठभेड़ थानाध्यक्ष के बयान पर चार अपराधियों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी डकैती एवं हत्या के प्रयास और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने से रोकने का आरोप मुठभेड़ के बाद भागे बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव खरैचा गांव के बधार में शुक्रवार को अपराधियों के साथ मुठभेड़ को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

मुठभेड़ की जानकारी थानाध्यक्ष कमलजीत के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार दो अपराधियों सहित चार बदमाशों को आरोपित किया गया है। सभी पर सीएसपी में डकैती की साजिश रचने, पुलिस कर्मियों की हत्या का प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए हमला करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आ...