आरा, जुलाई 7 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को आरा में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। उनके पैतृक निवास स्थान चंदवा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा भी की गई। इसमें मुख्य अतिथि बाबूजी के नाती एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अंशुल अभिजीत की ओर से बाबूजी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा, संभावना आवासीय विद्यालय, उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल कारीसाथ के बच्चों एवं अन्य धर्मगुरुओं ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा की। मौके पर जगजीवन विद्या भवन, नई दिल्ली के सचिव आरएल भगत, दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राम, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुशांत कुमार, केशव प्रसा...