आरा, सितम्बर 29 -- Ara News: पीरो। बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की कथित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को पीरो प्रखंड के ओझवलिया मोड़ पर पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व मार्च निकाला गया और नुक्कड़ सभा कर वक्ताओं ने मंत्री के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- Ara News: मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में माले का प्रदर्शनप्रदर्शन का उद्देश्य सभा को संबोधित करते हुए भाई दिनेश ने कहा कि मंत्री ने यादव समाज के प्रति की गई टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। 30 सितंबर को शाहाबाद क्षेत्र के भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिलों में पुतला दहन एवं विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च और ...