आरा, अगस्त 18 -- Ara News: -हिन्दुस्तान ओलंपियाड की राष्ट्रीय स्तर की विजेता गरिमा कुमारी की गईं सम्मान पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के नगर परिषद परिसर में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण सम्मान समारोह सह सावन महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय, मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय, एसडीपीओ कन्हैया कुमार,बीडीओ अशोक कुमार, सीओ रवीश कुमार, उप मुख्य पार्षद सुरेंद्र प्रसाद केशरी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय और कार्यपालक पदाधिकारी मेघा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत स्थानीय कलाकारों की ओर से गणेश वंदना की भक्तिमय प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आधिकारियों, पत्रकारों और सामाजिक बदलाव के लिए काम करने वाले लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा का सम्मान और ...