आरा, सितम्बर 4 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो में आज शनिवार को श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज की 48वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। समारोह को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोहिया चौक स्थित हरिहर धाम के समीप कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शहर में बाबा गणिनाथ महाराज की निकली भव्य शोभायात्रा समारोह की तैयारी अखिल भारतीय मध्यदेशीय कानू हलवाई वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में ग्रामीण और नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार जयंती समारोह के दौरान दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि शाम छह बजे से रात 11 बजे तक सांस्कृतिक झांकियों के प्रस्...