आरा, अक्टूबर 10 -- राम एकबाल सिंह वरसी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि Ara News: पीरो, संवाद सूत्र स्वतंत्रता संग्राम से लेकर जेपी आंदोलन तक अपनी निर्भीक आवाज और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक राम एकबाल सिंह वरसी की 10वीं पुण्यतिथि शनिवार को सादगी और विचार-विमर्श के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित जुबली पार्क में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध जन, नेताओं और स्थानीय निवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता चंद्रमा राम ने की और मंच संचालन चंदेश्वर सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित शांता महाविद्यालय तिलौथू के इतिहास विभागाध्यक्ष शिवजी सिंह ने राम एकबाल वरसी जी के व्यक्तित्व और कृत...