आरा, अक्टूबर 22 -- यात्रियों ने उठाईं सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं Ara News: -रेल जनसंवाद कार्यक्रम में रेल अधिकारी के समक्ष सुझाव भी रखे पीरो, संवाद सूत्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के तत्वावधान में विशेष अभियान छह के अंतर्गत गुरुवार को पीरो रेलवे स्टेशन और हसन बाजार हाल्ट पर रेल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सशक्त संवाद का सेतु बनाते हुए यात्रियों से सीधा संवाद करना, स्वच्छता का जायजा लेना और यात्री सुविधाओं से जुड़े सुझाव प्राप्त करना था। कार्यक्रम के दौरान मंडल वित्त प्रबंधक सुधीर कुमार वर्मा ने पीरो स्टेशन का दौरा किया। इस मौके पर पीरो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। यात्रियों ने शिकायत करते हुए बताया कि रात के वक्त स्टेशन परिसर में लाइट की समुचित व्य...