आरा, नवम्बर 14 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पीरो नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार की सुबह तक सभी घाटों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय के मार्गदर्शन और कार्यपालक पदाधिकारी मेघा कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद प्रशासन ने शहर के छठ घाटों पर बेहतरीन और आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। नगर प्रशासन की ओर से शहर के बहरी महादेव धाम, ओझवलिया नहर छठ घाट और चिलबिलिया नहर छठ घाट समेत कुल आठ छठ घाटों को आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस किया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आज से गंगा में निजी नावों के परिचालन पर रोक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि...