आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र अंचल कार्यालय पीरो में शनिवार को जनता दरबार का विशेष आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार की संयुक्त अध्यक्षता सीओ रविश कुमार एवं थानाध्यक्ष नरोतम चंद ने की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना था, ताकि आम जनता को अदालतों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्याओं का आपसी सहमति से सुगमतापूर्वक निपटारा हो सके। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिसमें वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुनवाई के दौरान नारायणपुर निवासी वादी भगवान चौधरी और प्रतिवादी रामजी चौधरी के बीच जमीन पर कब्जा तथा रास्ते के विवाद से संबंधित प्रमुख मामला सामने आया। सुनवाई के दौर...