आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: -गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कटाव का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं -225 बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई बनी सहारा, स्कूल में टेंट लगाने का काम शुरू बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर की बलुआ पंचायत के पीपरपांती गांव में मंगलवार की रात से गंगा नदी का कटाव थमने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कटाव का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे अचानक शुरू हुए कटाव ने कुछ ही घंटों में गांव में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। तेज धार के साथ देखते ही देखते 12 घर गंगा की लहरों में समाते चले गए। अपने सामने आशियाने उजड़ते देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई थी। यह भी पढ़ें- Ara News: पीपरपांती में कटाव रोकने को जुटे हैं 250 मजदूर भविष्य की चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...