आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: -बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम कर रही कैंप, गंगा की धार पर लगातार निगरानी बड़हरा, संवाद सूत्र। बलुआ पंचायत के पीपरपांती गांव में गंगा नदी के कटाव को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कटाव रोधी कार्य में करीब 250 मजदूर दिन-रात जुटे हैं। मजदूरों की टीम लगातार कटाव प्रभावित हिस्से में बोरी, मिट्टी व अन्य सामग्री डालकर नदी की धार को नियंत्रित करने में लगी है। वहीं, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: पीपरपांती में 12 घरों के गंगा में समाने के बाद थमा कटावकटाव के तेजी से बढ़ने पर स्थिति मंगलवार को अचानक तेज हुए कटाव के बाद गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। तेज धार की चपेट में आने से कई घर गंगा में समा गये। कटाव थमने के बाद ग्रामीणों ने राहत की ...