आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2026-28 के नामांकन शुल्क में हुई वृद्धि पर छात्र संगठन आइसा ने विरोध जताया है। गुरुवार को आइसा के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा हुआ शुल्क तत्काल वापस लेने और सभी पीजी विभागों व अंगीभूत कॉलेजों में एक समान शुल्क लागू करने की मांग की। आइसा ने कहा कि भारी शुल्क वृद्धि से गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। महंगाई के दौर में उच्च शिक्षा को महंगा बनाना छात्रों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है। संगठन ने मांग की कि बढ़ा शुल्क वापस लेकर पूर्व निर्धारित शुल्क लागू किया जाए और अनावश्यक शुल्कों पर रोक लगे। यह भी पढ़ें- Ara News: महाराजा कॉलेज में आइसा का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाएं ...