आरा, अगस्त 12 -- Ara News: -डीएम ने बामपाली में उपभोक्ता के घर की छत पर लगे सोलर पैनल का किया निरीक्षण आरा, एक संवाददाता। भोजपुर की बामपाली पंचायत के अख्तियारपुर गांव पहुंचे डीएम तनय सुल्तानिया ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत स्थापित सोलर रूफटॉप पैनल का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लाभुकों के घर की छत पर स्थापित सोलर रूफटॉप पैनल का जायजा लिया और इसके माध्यम से हो रहे बिजली उत्पादन व योजना से प्राप्त हो रहे लाभ की जानकारी ली।

लाभुकों के साथ संवाद इस दौरान डीएम ने योजना की लाभुक शकुंतला देवी और अमीरचंद्र राम से संवाद किया। साथ ही सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। लाभुकों से पूछा कि सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल में किस प्रकार की कमी आई है और सौर ऊर्जा से उन्हें क्या लाभ हो रहा ह...