आरा, सितम्बर 7 -- Ara News: आरा। सदर प्रखंड के पिरौटा गांव स्थित राजद नेता रघुपति यादव के आवास पर चल रही लंगर रसोई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें बाढ़ प्रभावित बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवान साथियों ने लंगर में भोजन किया। बड़हरा विधानसभा के घांघर, मिल्की, बीनटोलवा में टैक्टर के माध्यम से पहुंचकर राजद नेता रघुपति यादव बाढ़ प्रभावित गांवों में हजारों लोगों को फूड पैकेट का वितरण किया। पिरौटा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव ने कहा कि लंगर रसोई के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर टप्पू कुमार, धर्मेन्द्र यादव, मदन यादव, चंगनी यादव, तारकेश्वर पासवान, पप्पू यादव, अखिलेश यादव, अनिल राणावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बाढ़पीड़ितों की मदद में बढ़े साईं की रसोई ...