आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप रविवार को पुलिस ने जब्त की पिकअप पुलिस की जांच में यूपी से सिक्के लाने की आ रही बात, सोमवार की रात तक चलती रही गिनती आरा/पीरो, हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में पुलिस ने एक पिकअप से बड़ी संख्या में पांच रुपये के सिक्के बरामद किया है। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिक्कों से लदी पिकअप जब्त की है। पुलिस के अनुसार पिकअप से 29 बोरी सिक्के बरामद किए गए हैं। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिक्के किस उद्देश्य से और कहां ले जाये जा रहे थे। पुलिस चालक सहित पिकअप सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर सिक्कों के बारे में गहराई से पूछताछ कर रही है।

पुलिस की पूछताछपुलिस की शुरुआती पूछताछ ...