आरा, जुलाई 15 -- Ara News: आरा, हि.सं.। जिले में आरा-अरवल रोड पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के समीप पिकअप ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सवार बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। इनमें दो घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घायलों में बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी सुदामा धनु और सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी मकसूद आलम के 15 वर्षीय पुत्र मो. दिलनवाज सहित चार अन्य लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सहार की ओर से एक ऑटो आरा की ओर आ रही थी। उसमें आठ लोग सवार थे। मो. दिलनवाज बिहिया जा रहा था, तो सुदामा धनु अपनी नातिन के ससुराल अगिआंव से गांव लौट रहे थे। इसी बीच जयनगर गांव के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार...