आरा, अगस्त 20 -- Ara News: आरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि पारा विधिक स्वयंसेवकों के चयन के लिए निर्धारित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। चयन समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से 24 अगस्त व उसके बाद निर्धारित तिथियों पर होने वाले साक्षात्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया है। सभी आवेदकों को सूचित किया गया है कि साक्षात्कार की अगली तिथि निर्धारित होने पर इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय नोटिस बोर्ड, दैनिक समाचार पत्रों और कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रकाशित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...