Ara News: पांच माह से गंदे पानी में डूबे वार्ड 11-12, ईओ के नहीं पहुंचने पर फूटा गुस्सा
आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: चार घंटे धरने के बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, ईओ के चैंबर का किया घेराव जनदबाव के बाद सभागार में पहुंचे ईओ, दो दिनों में जल निकासी शुरू कराने का दिया आश्वासन माले ने कहा : जलजमाव से महामारी का खतरा, स्थायी समाधान नहीं हुआ तो फिर होगा आंदोलन जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर की जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11-12 में पांच महीनों से जलजमाव और नाली का गंदा पानी जमा रहने से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
धरने का आयोजन भाकपा माले के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ धरना दिया। करीब चार घंटे तक धरना चलने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी के चैंबर का घेराव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.