Ara News: पहली सोमवारी : हर हर शंभू के जयघोष से गूंज उठा बाबा का दरबार
आरा, अगस्त 3 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि सावन के पावन महीने के आगाज के बाद पहली सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए शहर समेत जिले के शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से सोमवार की देर शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने शहर समेत जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। शहर के प्रसिद्ध शिवमंदिर बिंद टोली स्थित सिद्धनाथ मंदिर, महादेवा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, महाजन टोली स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, रमना स्थित आशुतोष मंदिर, कतीरा के सहदेव गिरी मंदिर, नवादा के नर्वदेश्वर मंदिर, शिवगंज शिव मंदिर, पुरानी पुलिस लाइन मंदिर, नगर थाना मंदिर, पकड़ी जोड़ा मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। शिव मंदिरों में सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.