Ara News: पहली बार छात्रों को सीधे कुलाधिपति से रूबरू होने का मौका
आरा, जुलाई 16 -- Ara News: आरा। संवाद के जरिए सूबे के राज्यपाल सह कुलाधिपति छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगे। आज शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कुलाधिपति शिरकत करेंगे। छात्र-छात्राओं के साथ ही राज्यपाल शिक्षकों से भी रूबरू होंगे। विवि के इतिहास में शायद यह पहला मौका होगा, जब विद्यार्थी सीधे महामहिम से रूबरू होंगे। इसे लेकर न सिर्फ विवि प्रशासन, बल्कि छात्रों में भी खासा उत्साह है। कुलपति प्रो डॉ शैलेन्द्र चतुर्वेदी की देखरेख में संवाद कार्यक्रम की बेहतर तैयारी की गयी है। राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में आयेंगे। यह भी पढ़ें- Ara News: वीकेएसयू में आज आएंगे राज्यपाल, विद्यार्थियों और शिक्षकों से करेंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.