आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: -डीटीओ बोले : विभाग के निर्देश पर चलाया जा रहा 15 दिनों का विशेष वाहन चेकिंग अभियान -ओवरलोड, हेलमेट और कागजात समेत अन्य धाराओं में किया जा रहा है वाहनों पर जुर्माना आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में परिवहन विभाग की ओर से बीते पांच दिनों में करीब 51 लाख रुपये का जुर्माना वाहनों पर किया गया है। डीटीओ अमित कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देश पर जिले में 15 दिनों का विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ओवरलोड माल की ढुलाई करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। दोपहिया चालकों पर हेलमेट और ट्रिपल लोड के अलावे सभी तरह के वाहनों में नियमों के तहत विभिन्न धाराओं में जुर्माना की कार्रवाई की जा रहा है। इसके लिए खुद डीटीओ, एडीटीओ, तीनों एमवीआई के अलावे सभी छह मोबाईल दारोगा सुबह से रात तक जिले के विभिन्न जगहो...