Ara News: पद्मश्री डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर स्मृति पुस्तकालय छठ घाट का उद्घाटन
आरा, नवम्बर 14 -- श्रद्धांजलि सभा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम Ara News: आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्वविख्यात गणितज्ञ, महान शिक्षाविद् व पद्मश्री डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह जी की सातवीं पुण्यतिथि पर बसंतपुर में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा व विभिन्न सामाजिक-जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर स्मृति पुस्तकालय भवन व छठ घाट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने स्मृति द्वार , स्मृति पुस्तकालय व छठ घाट का उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा की डॉ सिंह की स्मृति को अविस्मरणीय बनाने के लिए कोईलवर सेतु का नामांकरण व गांव में स्मृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.