आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: आरा के पकड़ी चौक से जज कोठी मोड़ तक होगी आकर्षक विद्युत सज्जा, 120 फीट ऊंचा होगा पूजा पंडाल, ड्रोन से रखी जाएगी नजर आरा, निज प्रतिनिधि। शहर में दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। पकड़ी चौक स्थित मदन जी के हाता के समीप इस बार श्रद्धालुओं को विक्टोरिया पैलेस की भव्यता देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी में मां वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा भव्य मंडपभव्य पूजा पंडाल का निर्माण श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति, पकड़ी चौक की ओर से विक्टोरिया पैलेस की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल में शेर पर सवार मां दुर्गा राक्षसों का संहार करती नजर आएंगी। मां के साथ भगवान गणेश, कार्तिकीय, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। मां दुर्गा की प्रतिमा करीब 2...