Ara News: न्यू सनराइज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम
आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: बडहरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के सरैया स्थित न्यू सनराइज चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया। छठ महापर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह पर्व हमें स्वच्छता, प्रकृति प्रेम, अनुशासन, आस्था और समर्पण का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना के साथ आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: छठ की झांकी में बच्चों ने दिखाई लोक आस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.