आरा, नवम्बर 4 -- हथियार और कारतूस के साथ संदिग्ध हिरासत में Ara News: आरा, हि.सं.। नगर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वह चरखम्भा गली निवासी हरिशंकर कुमार बताया जा रहा है। उसे सिविल कोर्ट के समीप तीन मुहान स्थित हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसकी बाइक की डिक्की से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उसकी बाइक और ‌मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। इधर, चर्चा है कि उसे फंसाने के लिए किसी द्वारा उसकी बाइक की डिक्की में कट्टा और गोलियां रख दी गयी है। उस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि नगर थाने की पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि कोर्ट के समीप तीन मुहान स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बाइक के साथ खड़ा है। उसकी बाइक की डिक्की में अवैध ...