आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भड़सरा में रविवार को 11-12 वर्षीया नाबालिग बच्ची से छेड़खानी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी मोहम्मद शमसीर को गिरफ्तार किया है। वह भड़सरा का निवासी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी और परिवार का कोई अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद शमसीर ने उसके साथ छेड़खानी और बदसलूकी की। सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...