आरा, जुलाई 11 -- Ara News: -बालिग होने के बाद ही विवाह करने की दी गई सलाह, आधार कार्ड में उम्र को लेकर भी उठे सवाल बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बखोरापुरा काली मंदिर परिसर में शनिवार को होने वाली एक शादी उस समय रुक गई, जब पुलिस को दूल्हे के नाबालिग होने की सूचना मिली। मांगलिक गीतों और शादी की तैयारियों के बीच पुलिस के पहुंचते ही समारोह का माहौल अचानक बदल गया। यह भी पढ़ें- Ara News: बाल विवाह के खिलाफ बखोरापुर मंदिर प्रशासन सख्तपुलिस द्वारा रोकने की प्रक्रिया नाबालिग दूल्हे को बिना शादी किए ही बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बड़हरा थाना पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि मंदिर परिसर में एक नाबालिग लड़के की शादी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले...