आरा, अगस्त 28 -- Ara News: -सिकरिया से बरौली तक कई नहरों-माइनरों में असमान जल वितरण -अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई के लिए हो रही परेशानी जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर क्षेत्र की विभिन्न नहरों एवं माइनरों में पानी के असमान वितरण से अंतिम छोर के किसान परेशान हैं। कई नहरों के ऊपरी हिस्सों में पर्याप्त पानी दिखाई दे रहा है, जबकि निचले हिस्सों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसानों को फसल की सिंचाई में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार, कई स्थानों पर ऊपरी हिस्सों में गॉस/गेट लगाए जाने से पानी के प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसकी वास्तविक स्थिति की स्थल पर जांच की जरूरत है।

पानी की नियमित निगरानी सिकरिया माइनर, ज्ञानपुर रजवाहा, कटेया नहर, नारायणपुर रजवाहा, तार माइनर, केशरी लाइन, धनपुरा माइनर एवं बरौली माइनर में पानी की स्थिति क...