आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: अभियान आरा, हिप्र.। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया। सिटी मैनेजर के नेतृत्व में टीम ने नवादा चौक से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए एसपी आवास तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। अभियान के दौरान आठ दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और अतिक्रमण करने वालों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर दुकानदारी करने वालों को हटाया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में अफरातफरी रही। शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने अभियान को नियमित रूप से चलाने की जरूरत बताई, ताकि दोबारा अतिक्रमण नहीं हो और यातायात...