आरा, जुलाई 6 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के अंतर्गत आने वाले कुल 15 अलग-अलग प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक कार्य शुरू करने के उद्देश्य से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। कुल छह विषयों में विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों को राजकीय डिग्री कॉलेजों में भेजा गया है। कुल 61 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।

शैक्षणिक सत्र की शुरुआत मालूम हो कि शैक्षणिक सत्र, 2026-27 से पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह शुरू होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके घर के पास ही स्नातक की शिक्षा मिलेगी। विश्वविद्यालय ने भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में पहले से कार्यरत 61 प्रोफेसरों, सहायक प्रोफेसरों और अतिथि शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से ...