आरा, सितम्बर 11 -- Ara News: शाहपुर। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और गत बैठक की संपुष्टि पर विचार-विमर्श किया गया। सभी वार्डों को विकास से जोड़ने की प्रकिया पर गहन रूप से चर्चा की गई। बैठक में उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, प्रधान सहायक सुशील कुमार, पार्षद आरती देवी, मनोज पासवान, शाहिद अनवर उर्फ शागीर, हीरालाल पांडेय, देवांती देवी, कामेश्वर राज, संजय चतुर्वेदी सहित कई पार्षद और गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...