आरा, जुलाई 25 -- Ara News: -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव पुल के नीचे से बरामद किया गया शव -गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़कागांव में गुरुवार को हुआ था हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजुपर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़का गांव स्थित नदी में छलांग लगाने वाले स्कूली छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ ने बड़कागांव स्थित पुल के नीचे नदी से शव को खोज निकाला। मृत छात्र अख्तियारपुर बड़का गांव निवासी अजय कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। शव मिलते ही परिजनों की उम्मीद टूट गयी और घर में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Ara News: नदी में छलांग लगाने वाले किशोर का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग अंकित कुमार की दास्तान बता दें कि गुरुवार की शाम बड़कागांव में अंकित कुमार...