आरा, जुलाई 4 -- Ara News: अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने सेवा समायोजन की मांग उठाई आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने नियुक्ति नियमावली-2026 के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। नियमावली का विरोध जताते हुए शनिवार को अतिथि प्राध्यापक संघ के बैनर तले महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें नई नियुक्ति नियमावली को यूजीसी की गाइडलाइन के विपरीत बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- आज अतिथि शिक्षक जलाएंगे नियमावली की प्रतिअतिथि प्राध्यापकों की चिंताएं इसके साथ ही वर्षों से सेवा दे रहे अतिथि प्राध्यापकों की सेवा को भी नियमित करने की पुरजोर मांग हुई। अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई नई नियुक्ति निय...