आरा, अक्टूबर 13 -- त्योहारों के लिए नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल Ara News: -सप्ताह में तीन दिन चलेगी वंदे भारत, 1128 सीटें होंगी उपलब्ध आरा, निज प्रतिनिधि। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। त्योहारी सीजन के दौरान नई दिल्ली से आरा जंक्शन और पटना रूट पर चलने वाली अमूमन सभी ट्रेनों की आरक्षित श्रेणियों में लंबी वेटिंग लिस्ट तो कई में नो रूम की स्थिति बनी है। इसके मद्देनजर रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 02251/52 नई दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल का परिचालन आगामी 16 और 12 अक्तूबर व 21 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शनिवार को नई दिल्ली...