आरा, अगस्त 22 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी दुलार चौधरी के पुत्र अर्जुन चौधरी के विरुद्ध मद्य निषेध मामले में न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। वहीं, छोटकी खड़ाव गांव निवासी स्वर्गीय तपेश्वर राम के पुत्र विजय राम के खिलाफ मारपीट के एक मामले में वारंट निर्गत था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...