आरा, जुलाई 23 -- Ara News: पीरो। एक महिला ने ओझवलियां मोड़ से पीरो आने के क्रम में दो लाख रुपये छीन लिये जाने की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता इलाके की नाकेबंदी कर पड़ताल कर रहे हैं। पूछे जाने पर इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला ने लिखित शिकायत नहीं की है। उसके बताये जाने पर पुलिस सक्रिय हो गयी है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...