आरा, अगस्त 23 -- Ara News: आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति में रविवार की सुबह ग्राहक बुलाने के विवाद को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें पिता-पुत्र सहित दोनों पक्षों के चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में नगर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय मो. इस्लाम और उनके 47 वर्षीय उनका पुत्र मो. युनूस शामिल हैं। दूसरे पक्ष के उसी थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ला निवासी मो. सलाउद्दीन का 20 वर्षीय पुत्र मो. समीर और मो. अकबर के 25 वर्षीय पुत्र टीपू सुल्तान शामिल हैं। घटना को लेकर बाजार समिति में देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बाजार समिति स्थित एक पक्ष के फल स्टोर में ग्...