आरा, अक्टूबर 26 -- हेरोइन तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई Ara News: सूखे नशे के खिलाफ भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीआईयू और नवादा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो सूर्य मंदिर के पास सोमवार को पकड़ा गया तस्कर पूछताछ में बोला तस्कर : पटना से हेरोइन लेकर आरा होते जा रहा था बबुरा गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर सप्लायर सहित नेटवर्क खंगाल रही पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में सूखे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरा के नवादा थाना क्षेत्र से करीब एक किलो से अधिक हेरोइन के साथ अंतरजिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीआईयू और नवादा थाने की संयुक्त कार्रवाई में उसे बहिरो सूर्य मंदिर के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तार तस्कर बड़हरा प्रखंड के बबुरा थाना क्षेत्र के बबुर...