Ara News: देसी तमंचे के साथ संदिग्ध स्थिति में घूम रहा युवक गिरफ्तार
आरा, नवम्बर 14 -- भोजपुर में हथियार बरामदगी Ara News: आरा, हि.सं.। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के पिंजरोई गांव में छापेमारी कर पुलिस ने देसी तमंचे के साथ एक संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह पिंजरोई गांव निवासी स्व. छोटे लाल केसरी का पुत्र बंगाली केसरी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस बयान के अनुसार संदेश थाने की पुलिस को सूचना मिली कि पिंजरोई गांव में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तो, युवक पुलिस देख कर भागने लगा। हालांकि सशस्त्र बल के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तालाशी के दौरान उसके पास एक देसी कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कट्टा के बारे में पूछताछ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.