आरा, नवम्बर 10 -- देव टोला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन Ara News: पुरानी परंपरा कायम रखने को हर साल होता है आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे दर्शक जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर प्रखंड के देव टोला गांव में मंगलवार को श्रीकृष्ण कमेटी की ओर से भव्य दंगल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने रोमांचक मुकाबलों में अपने कुश्ती कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गांव में वर्षों पुरानी दंगल की परंपरा को कायम रखने और कुश्ती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है। जीतन गिरी ने बताया कि विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ...